रिपोर्ट: अमित शुक्ला
एरवा कटरा, औरैया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एरवा कटरा थाना पुलिस ने सोमवार को निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, इन लोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका थी। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में उमरैन निवासी हिमांशु (27) और राजेश कुमार (55), रतनपुर निवासी रंजीत कुमार (20), भटपुरा निवासी रिंकू अली (30) तथा नगिरया भटपुरा निवासी साजिद अली (20) शामिल हैं।
इसके अलावा पुलिस ने अंकित (28), गोलू (23), शनि (26) और पंकज यादव (30) को भी गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है
थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।
