Homeउत्तर प्रदेशएटा सड़क हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक, अधिकारियों को दिए...

एटा सड़क हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक, अधिकारियों को दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद एटा के बागवाला क्षेत्र में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल सभी लोगों का तत्काल और समुचित उपचार सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों से संवाद स्थापित कर उन्हें हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular