Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद :कच्ची दीवार गिरने से महिला की दबकर मौत, बारिश के बीच...

फर्रुखाबाद :कच्ची दीवार गिरने से महिला की दबकर मौत, बारिश के बीच हुआ दर्दनाक हादसा

रिपोर्ट: अमित कुमार

फर्रुखाबाद। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि परिवार के लोग घर में पन्नी डालकर उसके नीचे सो रहे थे। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार तड़के करीब चार बजे अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से परिवार के लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन एक महिला मलबे की चपेट में आकर दब गई।

हादसे के बाद परिजनों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। लगातार बारिश के चलते कच्ची दीवार गिरने से हुई महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बारिश के दौरान जर्जर और कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular