Homeदेश विदेशफ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक...

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शोक संदेश जारी किया है.अपने एक्स हैंडल पर मैक्रों ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह के रूप में भारत ने एक महान व्यक्ति और फ्रांस ने एक सच्चा दोस्त खो दिया है. उन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी को देश के नाम कर दिया था. उनके परिवार और भारत के लोगों प्रति हमारी संवेदनाएं हैं.”

अमेरिका ने भी मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें भारत-अमेरिका संबंधों का शिल्पकार क़रार दिया है.

भारत के अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निःस्वार्थ योगदान को याद करते हुए लिखा, “उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों में ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत की. भारत के विकास और समृद्धि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमें प्रेरणा देती रहेगी. उनके महान नेतृत्व और विज़न के लिए हम आभारी हैं.” गुरुवार को मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular