रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण की ओर से महराजपुर विधानसभा के जरौली मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र हंसपुरम द्वितीय के बूथ संख्या 90 स्थित के.पी.वाई. जनसहयोगी इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू और जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम के बाद बूथ बैठक आयोजित की गई। इसमें बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के साथ कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर चर्चा हुई।
क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में श्रद्धेय अशोक सिंघल, सूर्य मंदिर और भगवान गणेश की महिमा के साथ भारतीय संस्कृति के संरक्षण से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि ऐसे विचार कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं।
जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्वों को समझने तथा सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ को संगठन की मजबूत इकाई बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुमित कश्यप, शक्ति केंद्र संयोजक सुनील मिश्रा, बूथ अध्यक्ष आरती दुबे, जिला उपाध्यक्ष पवन दीक्षित समेत जीतेन्द्र चंदेल, विनोद शर्मा, यशवंत सिंह, दिलीप शुक्ला और विनीत श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
