HomeUncategorizedकानपुर के 1281 बूथों से गूंजा मोदी का ‘मन की बात’ संदेश

कानपुर के 1281 बूथों से गूंजा मोदी का ‘मन की बात’ संदेश

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा 

कानपुर, 27 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 138वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का रविवार को कानपुर में सामूहिक श्रवण किया गया। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण हुआ, जिसमें युवाओं, महिलाओं, छात्रों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर क्षेत्र प्रभारी शंकर लाल लोधी, विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला, सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडे, एमएलसी मानवेंद्र सिंह, सलिल विश्नोई, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक नीलिमा कटियार, आदित्य त्रिवेदी, वीरेंद्र तिवारी और जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

1281 बूथों पर हुआ सामूहिक श्रवण

भाजपा कानपुर उत्तर जिले के सभी 1281 बूथों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सुना। ‘मन की बात’ के क्षेत्रीय संयोजक अनूप अवस्थी ने सीसामऊ विधानसभा के बूथ संख्या 243 पर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद बूथ समिति की बैठक कर गतिविधियों की समीक्षा की गई। वहीं, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कौशलपुरी के बूथ संख्या 223 पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, ‘मन की बात’ के जरिए प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग हिस्सों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों के प्रयासों को सामने रखते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular