रिपोर्ट- अंकित पाण्डेय
हमीरपुर पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए जनपद में 11 सितंबर को हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।के

अभियान के तहत जनपद के *597 राजस्व गांवों में एक-एक, 124 नगरीय वार्डों में एक-एक और 200 गौशालाओं में तीन-तीन* हरिशंकरी पौधे लगाए जाएंगे।
हरिशंकरी में पीपल, पाकड़ और बरगद – तीनों वृक्षों का एक साथ रोपण किया जाता है। इन वृक्षों के आसपास पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड की व्यवस्था की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं और अभियान में जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, सामाजिक संगठनों और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल पर विशेष जोर दिया।

बैठक में लोक भारती के सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय, पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, कोपरेटिव चेयरमैन चक्रपाणि त्रिपाठी, आचार्य रवींद्र, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी, एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद सहित सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
