Homeउत्तर प्रदेशcharbagh रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 44 लाख की विदेशी...

charbagh रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 44 लाख की विदेशी सिगरेट बरामद

Charbagh Railway स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से तस्करी कर भारत लाई गई विदेशी सिगरेट की खेप पकड़ी है। बरामद सिगरेट की कीमत करीब 44 लाख 6 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में कस्टम विभाग ने माल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

आरपीएफ लखनऊ को 18 और 19 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 15909 से दीमापुर से लखनऊ तक भेजे गए कुछ पार्सलों में संदिग्ध सामान मौजूद है। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने पार्सल कार्यालय पहुंचे आठ पार्सलों पर निगरानी बढ़ा दी। साथ ही मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक को निर्देश दिए गए कि पार्सलों की डिलीवरी सुरक्षा बल की मौजूदगी में ही की जाए।

काफी देर तक कोई भी व्यक्ति पार्सल लेने नहीं पहुंचा। इसी दौरान आरपीएफ को पुख्ता जानकारी मिली कि पार्सलों में विदेशी सिगरेट छिपाकर लाई गई हैं। इसके बाद मामले की सूचना कस्टम विभाग और राज्य कर विभाग को दी गई।

गुरुवार को आरपीएफ, अपराध आसूचना शाखा, कस्टम विभाग और राज्य कर विभाग की संयुक्त टीम ने पार्सलों की जांच की। जांच में घोषित इलेक्ट्रॉनिक सामान की जगह विदेशी ब्रांड की ‘ESSE LIGHT’ और ‘Win’ सिगरेट बरामद हुईं।

अधिकारियों के मुताबिक, कुल 4 लाख 40 हजार 600 विदेशी सिगरेट बरामद की गई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिगरेट अवैध तस्करी के जरिए भारत लाई गई थीं। फिलहाल पूरे माल को सीज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

अधिकारियों का कहना है कि तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular