Homeउत्तर प्रदेशहोम्योपैथिक फार्मासिस्ट भर्ती का परिणाम जारी करने की मांग, अभ्यर्थियों ने UPSSSC...

होम्योपैथिक फार्मासिस्ट भर्ती का परिणाम जारी करने की मांग, अभ्यर्थियों ने UPSSSC मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

होम्योपैथिक फार्मासिस्ट भर्ती विज्ञापन संख्या 09/2024 का अंतिम परिणाम जारी करने की मांग को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी राजधानी के पिकअप भवन स्थित उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) मुख्यालय पहुंच गए। अभ्यर्थियों ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करते हुए आयोग से लंबित परिणाम जल्द घोषित करने की मांग उठाई।

अभ्यर्थियों का कहना है कि 397 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 2 फरवरी 2025 को आयोजित की जा चुकी है। इसके बाद सितंबर 2025 में 2410 अभ्यर्थियों का अतिरिक्त सत्यापन भी पूरा करा लिया गया था। इसके बावजूद करीब 9 महीने बीत जाने के बाद भी अंतिम परिणाम जारी नहीं किया गया है।

प्रदेश के कई जिलों से अभ्यर्थी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अधिकारियों से मिलने पिकअप भवन पहुंचे। प्रदेश के कई जिलों से अभ्यर्थी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अधिकारियों से मिलने पिकअप भवन पहुंचे।

मानसिक और आर्थिक दबाव का सामना कर रहे प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि आयोग की ओर से 9 महीने लगातार परिणाम जारी करने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अब तक भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इससे हजारों उम्मीदवारों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। उनका कहना है कि लंबे इंतजार के कारण वे मानसिक और आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं।

पिकअप भवन पहुंचे अभ्यर्थियों ने ‘हमारी मेहनत, हमारा अधिकार’, ‘परिणाम दो, न्याय दो’ और ‘हक लेकर रहेंगे’ जैसे नारों के साथ अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। अभ्यर्थियों ने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और वे केवल भर्ती प्रक्रिया को समय से पूरा कर अंतिम परिणाम घोषित किए जाने की मांग कर रहे हैं।

बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द परिणाम जारी नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती परीक्षा और सत्यापन की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, ऐसे में परिणाम घोषित करने में हो रही देरी समझ से परे है।….

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular