Homeउत्तर प्रदेशअहमदाबाद से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट को लखनऊ में करानी पड़ी...

अहमदाबाद से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट को लखनऊ में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

शुक्रवार को अहमदाबाद से दिल्ली जा रही एक फ्लाइट को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (लखनऊ) पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान के टॉयलेट में टिशू पेपर पर बम की धमकी लिखी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।

सूचना मिलते ही विमान को एहतियातन लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया, जहां सुरक्षा जांच की गई।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2111 सुबह 10:45 बजे लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी। विमान में लगभग 180 यात्री सवार थे, जब यह घटना सामने आई।

विमान के टॉयलेट में टिशू पेपर पर बम धमकी लिखा मिलने के बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया और लखनऊ में लैंडिंग का निर्णय लिया।

लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और विमान की गहन जांच की गई। बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे विमान की तलाशी ली, लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। शुरुआती जांच में यह धमकी फर्जी प्रतीत हो रही है, हालांकि जांच अभी जारी है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, धमकी देने वाले की तलाश जारी

टॉयलेट में मिले टिशू पेपर पर लिखा संदेश अब जांच का मुख्य विषय है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह हरकत किसने की और इसके पीछे मंशा क्या थी।

 खराब मौसम के कारण तीन फ्लाइट्स पहले भी लखनऊ डायवर्ट

इससे पहले दिल्ली में खराब मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते तीन उड़ानों को भी लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया।

6E1054 (बैंकॉक–दिल्ली): रात 12:18 बजे लखनऊ पहुंची, सुबह 7:56 बजे दिल्ली रवाना हुई
6E6317 (गुवाहाटी–दिल्ली): रात 12:26 बजे लखनऊ पहुंची, 3:21 बजे दिल्ली रवाना हुई
6E6573 (नागपुर–दिल्ली): रात 12:42 बजे लखनऊ पहुंची, 3:12 बजे दिल्ली रवाना हुई

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, ठहराव के दौरान यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।इससे पहले दिल्ली में खराब मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते तीन उड़ानों को भी लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया।

6E1054 (बैंकॉक–दिल्ली): रात 12:18 बजे लखनऊ पहुंची, सुबह 7:56 बजे दिल्ली रवाना हुई
6E6317 (गुवाहाटी–दिल्ली): रात 12:26 बजे लखनऊ पहुंची, 3:21 बजे दिल्ली रवाना हुई
6E6573 (नागपुर–दिल्ली): रात 12:42 बजे लखनऊ पहुंची, 3:12 बजे दिल्ली रवाना हुई

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, ठहराव के दौरान यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

RELATED ARTICLES

Most Popular