नवीन सब्जी मंडी में अचानक लगी आग, अफरा-तफरी के बीच टला बड़ा हादसा
जालौन की नवीन सब्जी मंडी में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक मंडी परिसर में पड़े कूड़े में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया
हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है

घटना की सूचना तुरंत नगर पालिका को दी गई, जिसके बाद नगर पालिका की ओर से दो पानी के टैंकर मौके पर भेजे गए। स्थानीय लोगों और मंडी कर्मचारियों की मदद से आग बुझाने में सफलता मिली।
