रिपोर्ट: दीपक जौहरी
झांसी। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी कृष्ण कुमार ने झांसी मंडल के नए मंडलायुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
पदभार संभालने के बाद उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से धरातल पर उतारने की बात कही।
नए मंडलायुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया जाएगा।
उन्होंने आम जनता से मुलाकात और उनकी समस्याओं के निस्तारण को लेकर भी अपनी बात स्पष्ट की। कहा कि जनता से मुलाकात के लिए निर्धारित सरकारी व्यवस्था और प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। प्रशासनिक कार्यों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगे बढ़ाया जाएगा।
