Homeउत्तर प्रदेशहर वार्ड से 100 कार्यकर्ताओं की भागीदारी का लक्ष्य, सेवा ज्योति कलश...

हर वार्ड से 100 कार्यकर्ताओं की भागीदारी का लक्ष्य, सेवा ज्योति कलश यात्रा को लेकर भाजपा ने कसी कमर

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा

कानपुर। सेवा ज्योति कलश यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिला संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में भाजपा पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्डों से कम से कम 100 कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया। उन्होंने पार्षदों से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को यात्रा से जोड़ते हुए सभी को प्रातः 9 बजे फूलबाग पहुंचने के लिए प्रेरित करें।

अनिल दीक्षित ने कहा कि सेवा ज्योति कलश यात्रा को ऐतिहासिक जनसहभागिता के साथ सफल बनाना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि प्रातः 9:15 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन वर्चुअल माध्यम से संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए भी कार्यकर्ताओं और नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक का संचालन अवधेश सोनकर ने किया, जबकि आभार जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने व्यक्त किया। बैठक में सीमा एमबीए, धीरू त्रिपाठी, दिनेश बाबा, अमित गुप्ता, आदर्श गुप्ता, नीरज बाजपेई, नीरज रक्सेल, जीतू बाजपेई, नीरज गुप्ता समेत भाजपा के कई पार्षद मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular