Homeउत्तर प्रदेशकानपुर में मां स्कंदमाता की पूजा, डांडिया-गरबा में झूमीं महिलाएं

कानपुर में मां स्कंदमाता की पूजा, डांडिया-गरबा में झूमीं महिलाएं

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा 

कानपुर।किदवई नगर स्थित सार्वजनिक श्री संकट मोचन विजय हनुमान एवं श्री दुर्गा मंदिर समिति (पंजीकृत) में 15वें भव्य शारदीय नवरात्र एवं दशहरा महोत्सव के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना और संगीतमय संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

माता रानी के भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। इसके बाद आयोजित डांडिया-गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने मां स्कंदमाता की आराधना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। भजन-कीर्तन के बीच भक्तिमय माहौल बना रहा। धार्मिक आयोजन के साथ महिलाओं और बच्चों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

 भजन गायिकाओं ने बांधा समां

कार्यक्रम में भजन गायिकाओं शालिनी अवस्थी, शालिनी गुप्ता, मधु मिश्रा, लक्ष्मी द्विवेदी, सुषमा भारद्वाज, नीलम दुबे, सुदामा दुबे और विजय लक्ष्मी द्विवेदी ने माता रानी के भजनों की प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंदिर परिसर में देर तक भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

 डांडिया-गरबा में महिलाओं ने लिया हिस्सा

पूजा-अर्चना और संकीर्तन के बाद बच्चों एवं महिलाओं के लिए डांडिया-गरबा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। महिला मंडल की महामंत्री रेनू मधु शुक्ला के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजन की मुख्य व्यवस्थापक एवं महिला मंडल की अध्यक्षा नीलम वीरेंद्र चौहान रहीं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधु मिश्रा और डॉली द्विवेदी ने कार्यक्रम के संचालन और व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

कार्यक्रम में नीलम सिंह चौहान, रेनू शुक्ला, अर्चना सक्सेना, निशा शर्मा, पूनम शुक्ला, इंदु बाजपेई, मीरा गुप्ता, सुहानी पाल, लक्ष्मी सैनी, बबिता पांडे, आशा गुप्ता, सुषमा सिंह, संतोष गुप्ता, रत्ना गुप्ता, आराधना गुप्ता, प्रियंका ठाकुर, लक्ष्मी ओमर विकास, आशादेवी राठौर, ममता शर्मा, रिचा, अनुपमा, मधु गुप्ता, रजनी त्रिपाठी और निहारिका शुक्ला सहित अन्य महिलाओं की सहभागिता रही।

 भारतीय संस्कृति और महिला सशक्तीकरण का संदेश

15वें शारदीय नवरात्र एवं दशहरा महोत्सव का आयोजन सार्वजनिक श्री संकट मोचन विजय हनुमान एवं श्री दुर्गा मंदिर समिति और महिला मंडल के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था, महिला सहभागिता और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर सामाजिक सेवा से जुड़ी पहल के तहत गरीब कन्याओं के विवाह निशुल्क कराने की जानकारी भी साझा की गई। आयोजकों ने धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular