Homeउत्तर प्रदेशकांवड़ यात्रा के आखिरी दिन छाया हंसराज रघुवंशी का ‘लागी लगन शंकरा’

कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन छाया हंसराज रघुवंशी का ‘लागी लगन शंकरा’

रिपोर्ट- प्रिया बाजपेई शुक्ला

सावन महीने का आखिरी सोमवार आज मनाया जा रहा है। इस मौके पर देशभर में शिव भक्तों के बीच खास उत्साह देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन सड़कों पर भगवान शिव के जयकारों के साथ शिव भजनों की गूंज भी सुनाई दे रही है। इनमें पहाड़ी गायक हंसराज रघुवंशी का भजन ‘लागी लगन शंकरा’ इन दिनों कांवड़ियों के बीच खासा लोकप्रिय है।

कांवड़ियों की पसंद बना ‘लागी लगन शंकरा’

भगवान शिव को समर्पित यह भजन कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे और अन्य माध्यमों पर खूब सुनाई दे रहा है। भजन की धुन और हंसराज रघुवंशी की आवाज शिव भक्तों को काफी पसंद आ रही है। यही वजह है कि सावन के अंतिम सोमवार पर भी इसकी गूंज जगह-जगह सुनाई दे रही है।

यूट्यूब पर 345 मिलियन से ज्यादा व्यूज

‘लागी लगन शंकरा’ की लोकप्रियता का अंदाजा इसके यूट्यूब व्यूज से लगाया जा सकता है। इस भजन को अब तक 345 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि लाखों श्रोताओं ने इसे पसंद किया है। रिलीज के कई साल बाद भी भजन की लोकप्रियता लगातार बनी हुई है।

हिमाचल से ताल्लुक रखते हैं हंसराज रघुवंशी

हंसराज रघुवंशी हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और अपनी पहाड़ी पहचान के लिए भी जाने जाते हैं। वह खास तौर पर भगवान शिव को समर्पित भजनों के लिए लोकप्रिय हैं। उनकी आवाज में कई शिव भजन लोगों के बीच काफी पसंद किए गए हैं। सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान उनके गानों की मांग और लोकप्रियता और बढ़ जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular