रिपोर्ट: प्रिया बाजपेयी शुक्ला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज करनी शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में कायस्थ पार्टी भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक मौजूदगी मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है।
पार्टी की ओर से 1 नवंबर को लखनऊ के कैसरबाग स्थित गांधी भवन में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के जरिए आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के साथ अधिक से अधिक सीटों पर पार्टी प्रत्याशी उतारने की योजना पर चर्चा होगी।
पार्टी के मुताबिक, सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान जिला स्तर पर मजबूत और जीतने की क्षमता रखने वाले प्रत्याशियों की पहचान करने को लेकर चर्चा की जाएगी।
सभी जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों को निर्देश दिया जाएगा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से संभावित प्रत्याशियों का चयन कर जल्द से जल्द प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को उनकी जानकारी उपलब्ध
