Homeउत्तर प्रदेशकिदवई नगर में भक्ति के रंग में रंगा नवरात्र महोत्सव, डांडिया-गरबा सेमीफाइनल...

किदवई नगर में भक्ति के रंग में रंगा नवरात्र महोत्सव, डांडिया-गरबा सेमीफाइनल में दिखा उत्साह

कानपुर।किदवई नगर स्थित सार्वजनिक श्री संकट मोचन विजय हनुमान एवं श्री दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित 15वें भव्य शारदीय नवरात्र एवं दशहरा महोत्सव-2026 का सप्तम दिवस श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

माँ कालरात्रि की पूजा-अर्चना, संगीतमय भजन-कीर्तन और रंगारंग डांडिया-गरबा प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और महिलाओं के डांडिया-गरबा सेमीफाइनल ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया।

महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने माँ कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और शक्ति की कामना की। माता रानी के जयकारों और भक्ति गीतों से मंदिर परिसर गूँजता रहा। वहीं, पारंपरिक डांडिया-गरबा प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की खूबसूरत झलक पेश की। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं का उत्साह देखते ही बना।

 भजन-कीर्तन ने भक्तिरस से किया सराबोर

माता रानी के भजनों की प्रस्तुति देने वाली नीलम सिंह चौहान, मधु मिश्रा, डॉली द्विवेदी, शालिनी गुप्ता, शालिनी अवस्थी, सुषमा भारद्वाज एवं विजय लक्ष्मी ने अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। भजनों के बीच श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में लीन नजर आए।

कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता भी देखने को मिली। लक्ष्मी गुप्ता, अर्पणा त्रिपाठी, सुहानी पाल, मधुरिमा, अनुपमा अवस्थी, बबीता पाण्डे, मीरा गुप्ता, निशा शर्मा, उमाकान्ति गुप्ता, सुषमा सिंह, संगीता विश्वकर्मा, रत्ना गुप्ता, प्रियंका ठाकुर, इंदु बाजपेई, संयोगिता तिवारी, सुनीता सिंह, पूनम शुक्ला एवं सुदामा दुबे सहित अन्य सहभागियों ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 धर्म, संस्कृति और समाजसेवा का संदेश

महोत्सव के मुख्य अतिथि एवं संरक्षक महेश त्रिवेदी, पूर्व मंत्री एवं किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। आयोजन से जुड़ी नीलम आर्किटेक्ट एंड इंटीरियर डिजाइनर तथा सनातन वैवाहिक बंधन संस्था धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ सामाजिक सेवा के कार्यों में भी सक्रिय हैं। सनातन वैवाहिक बंधन संस्था के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की गरीब कन्याओं का निःशुल्क विवाह कराने की पहल की जाती है।

कार्यक्रम में समाजसेवी वीरेंद्र चौहान, धर्म जागरण समन्वय परियोजना प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कानपुर दक्षिण की भी सहभागिता रही।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवरात्र जैसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने के साथ आपसी एकता, महिला सशक्तीकरण और सेवा भावना को भी बढ़ावा देते हैं।

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular