Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर में बरसाती नहर में डूबीं तीन बच्चियों के शव बरामद, 12...

कुशीनगर में बरसाती नहर में डूबीं तीन बच्चियों के शव बरामद, 12 घंटे बाद SDRF को मिली सफलता

रिपोर्ट शिवाकांत पाण्डेय

कुशीनगर: नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के पास बरसाती नहर में डूबीं तीनों बच्चियों के शव शनिवार सुबह बरामद कर लिए गए। SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीम ने करीब 12 घंटे तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद तीनों शव नहर से निकाले गए।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 4 बजे तीनों बच्चियां अचानक बरसाती नहर में गिर गई थीं। हादसे के बाद से वे लापता थीं, जिसके चलते पूरी रात रेस्क्यू अभियान चलाया गया। शनिवार सुबह SDRF टीम ने तीनों के शव बरामद कर लिए।

मृतक बच्चियों की उम्र क्रमशः 14 वर्ष, 11 वर्ष और 10 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular