रिपोर्ट : शिवाकांत पाण्डेय, कुशीनगर
कुशीनगर। जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुईया हरपुर खैरा टोला गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे।
मारपीट की इस घटना में करीब छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
