Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर में मिशन शक्ति की पहल, दो छात्राएं बनीं एक दिन की...

कुशीनगर में मिशन शक्ति की पहल, दो छात्राएं बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष

रिपोर्ट – शिवाकांत पांडेय

शुक्रवार  जिले के कप्तानगंज और जटहां बाजार थानों में कक्षा 12वीं की दो छात्राओं को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं।

इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को पुलिस व्यवस्था से परिचित कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों, सुरक्षा और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है।

 कप्तानगंज में अंशिका सिंह ने संभाली कमान

कप्तानगंज थाने में द क्रिसेन्ट स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा अंशिका सिंह, पुत्री सुनील कुमार सिंह और निवासी बौलिया, को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया। जिम्मेदारी संभालते हुए अंशिका ने थाने में आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं और पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा।

इससे पहले पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण कराया। उन्हें महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, महिला शक्ति केंद्र, आईजीआरएस कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, जनसुनवाई व्यवस्था और हवालात के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अपने अधिकारों और आत्मसम्मान के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

 जटहां बाजार में दिव्या मिश्रा बनीं थाना प्रभारी

जटहां बाजार थाने में लाची देवी इंटर कॉलेज की कक्षा 12वीं की छात्रा दिव्या मिश्रा को एक दिन के लिए थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान उन्होंने पुलिस के कामकाज, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारियों और आम लोगों की शिकायतों के निस्तारण में पुलिस की भूमिका को समझा।

 बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। ऐसी पहल से बालिकाओं को पुलिस व्यवस्था को करीब से जानने, अपनी बात रखने और जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिलता है।

कुशीनगर पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular