Homeउत्तर प्रदेश50 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी...

50 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; दरोगा की सरकारी पिस्टल छीनकर भाग रहा था

रिपोर्ट- शिवाकांत पाण्डेय

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के झड़वा रेलवे अंडरपास के पास पुलिस और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश आशु यादव के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी। घायल आशु यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आशु यादव बिहार के कुचायकोट थाना क्षेत्र के विंदवलिया गांव का रहने वाला है और एक मामले में वांछित चल रहा था। चार अभियुक्तों में से तीन की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी, जबकि आशु यादव फरार था।

इलाज के बहाने दरोगा की पिस्टल लेकर भागा

गिरफ्तारी के बाद आशु यादव ने पुलिस टीम से पेट दर्द की शिकायत की। इसके बाद पुलिस उसे इ

लाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी। रास्ते में उसने दरोगा की सरकारी पिस्टल निकाल ली और पुलिस टीम से बचकर भागने लगा।

पुलिस का आरोप है कि भागते समय आशु यादव ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

सरकारी पिस्टल और कारतूस बरामद

पुलिस ने बदमाश के कब्जे से छीनी गई सरकारी पिस्टल बरामद कर ली है। इसके साथ पुलिस मैगजीन, आठ कारतूस और फायर किए गए कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

मुठभेड़ में तमकुहीराज, तरयासुजान थाना पुलिस और स्वाट टीम शामिल रही। मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा ने दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular