रिपोर्ट: राहुल साहू
शहर के व्यस्ततम कटरा बाजार में कपड़े की दुकान से चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला और युवती ने दुकानदार को चकमा देकर कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं ग्राहक बनकर कपड़े की दुकान में पहुंचीं। दुकानदार को बातों में उलझाकर मौका मिलते ही कीमती कपड़े चोरी कर लिए। घटना के बाद जब दुकानदार को चोरी का पता चला तो उसने CCTV फुटेज खंगाली, जिसमें दोनों संदिग्ध महिलाएं वारदात को अंजाम देती नजर आईं।

चोरी का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद कटरा बाजार के व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों ने पुलिस से बाजार में निगरानी बढ़ाने और ऐसी घटनाओं पर शलगाने की मांग की है।
पीड़ित दुकानदार ने चोरी से संबंधित CCTV फुटेज कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस फुटेज में दिखाई दे रहे हुलिए के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की पहचान और तलाश में जुटी है।
