Homeउत्तर प्रदेशललितपुर में शहजाद नदी के पास सरेआम जुए की फड़, वीडियो वायरल

ललितपुर में शहजाद नदी के पास सरेआम जुए की फड़, वीडियो वायरल

रिपोर्ट – राहुल साहू

ललितपुर। सदर चौकी क्षेत्र में शहजाद नदी पुल के पास खेतों में कथित रूप से खुलेआम जुए की फड़ सजने का मामला सामने आया है। जुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि चौबयाना-नदीपुरा को जोड़ने वाले शहजाद नदी पुल के पास सुनसान इलाके में जुआ खेला जा रहा था। वायरल वीडियो में कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसों की बाजी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में जुआरियों के बीच हार-जीत को लेकर दांव लगाए जाने का दावा किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुनसान इलाके का फायदा उठाकर जुआरी बेखौफ होकर जुए की फड़ चला रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस इस मामले का संज्ञान लेकर जुआरियों की पहचान करेगी और उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी?

फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और इसमें नजर आ रहे लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular