Homeउत्तर प्रदेशजमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, गोलियों की गूंज से दहला परसेरा गांव

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, गोलियों की गूंज से दहला परसेरा गांव

रिपोर्ट : अजयपाल यादव

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के परसेरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, पथराव हुआ और फायरिंग की भी बात सामने आई।

घायलों का दावा है कि संघर्ष के दौरान 100 से अधिक राउंड गोलियां चलाई गईं। गोलियों की तड़तड़ाहट से ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

मारपीट, पथराव और लाठी-डंडों से हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस फायरिंग और पथराव के दावों की जांच कर रही है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दियागया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular