नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ के पिछले कुछ एपिसोड्स काफी चर्चा में हैं। खासतौर पर जब से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा की शो में एंट्री हुई है, तब से घर का माहौल और भी गर्म हो गया है। शो की होस्ट फराह खान ने साफ किया है कि अपूर्वा की एंट्री बतौर वाइल्ड कार्ड नहीं, बल्कि इनफॉर्मर के तौर पर हुई है।
अपूर्वा अपने बेबाक और बिना फिल्टर अंदाज के लिए जानी जाती हैं। शो में भी वह खुलकर अपनी बात रखती नजर आ रही हैं और कई कंटेस्टेंट्स पर निशाना साध रही हैं। उनके इस अंदाज की तुलना शो की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा से भी की जा रही है।
कौन हैं अपूर्वा मखीजा?
अपूर्वा मखीजा एक लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर, फैशन इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ‘द रिबेल किड’ के नाम से भी जाना जाता है। अपने बेबाक अंदाज और स्पष्ट राय के चलते वह Gen Z के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में नजर आने के बाद उनकी लोकप्रियता में और इजाफा हुआ।
रिपोर्ट्स में पहले अपूर्वा मखीजा की नेटवर्थ करीब 41 करोड़ रुपये बताई गई थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अगर वह 10 करोड़ रुपये भी कमा लेंगी तो रिटायर हो जाएंगी। इससे संकेत मिलता है कि उनकी वास्तविक संपत्ति रिपोर्ट्स में बताए गए आंकड़े से कम हो सकती है।
श्रेया कालरा भी हैं चर्चा में
वहीं, श्रेया कालरा भी ‘लॉकअप 2’ का हिस्सा हैं और अपनी बेबाक बातों के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो में उनकी शिल्पा शिंदे के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर उनके बॉयफ्रेंड ऋषभ भी उन्हें सपोर्ट करते नजर आए हैं।
श्रेया कालरा को उस वक्त भी काफी चर्चा मिली थी, जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने दोस्तों के कंधों पर बैठकर डांस करती नजर आई थीं। इस वीडियो को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेया कालरा की नेटवर्थ करीब 1.5 करोड़ से 3 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। वह सोशल मीडिया के अलावा पॉडकास्ट और ओटीटी प्रोजेक्ट्स से भी कमाई करती हैं।
