मुंबई। नेटफ्लिक्स की नई कैप्टिव रियलिटी सीरीज ‘लॉकअप: सच या सजा’ की शुरुआत पहले ही दिन बड़े ड्रामे के साथ हुई। शो में जैसे ही सभी इनमेट्स अपनी-अपनी सेल में पहुंचे, एक ऐसा सीक्रेट सामने आया जिसने प्रतियोगियों के साथ-साथ जेलर फराह खान और रितेश देशमुख को भी चौंका दिया।
शो के दौरान आकांक्षा चमोला, जो श्रेया कालरा और श्रेष्ठ अय्यर की सैलमेट हैं, से ऐसा राज बताने के लिए कहा गया जिसे अब तक कोई नहीं जानता था। इसके बाद आकांक्षा ने अपना निजी सीक्रेट साझा किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
शो की शुरुआत से ही यह साफ हो गया है कि हर इनमेट अपने साथ कोई न कोई गहरा राज लेकर आया है। ‘लॉकअप: सच या सजा’ में हर खुलासा गेम की दिशा बदल सकता है और हर सच की अपनी एक कीमत है। ऐसे में आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को और भी बड़े खुलासे और जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है।
