लखनऊ। हजरतगंज चौराहे पर भाजपा नेता मनीष यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना जार्जिस, जन अधिकार पार्टी नेता पप्पू यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव और मौलाना जार्जिस द्वारा सनातन धर्म और भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणियां आपत्तिजनक हैं। इसी के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने हजरतगंज चौराहे पर मौलाना जार्जिस का पुतला फूंका।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मौलाना जार्जिस ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर विवादित टिप्पणी की, वहीं अखिलेश यादव की चुप्पी पर भी सवाल उठाए गए। भाजपा नेताओं ने सपा प्रमुख पर ऐसे बयानों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
इस दौरान भाजपा नेता मनीष यादव ने कहा कि सनातन धर्म और देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
