Homeउत्तर प्रदेशशादी के एक महीने बाद नवविवाहिता ने दी जान, मायके में फांसी...

शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता ने दी जान, मायके में फांसी पर लटका मिला शव

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का शव घर के कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, वाल्मीकि मोहल्ला निवासी अंजलि वाल्मीकि (21) ने रविवार रात अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

परिजनों ने बताया कि अंजलि की शादी 6 मई 2026 को गाजीपुर थाना क्षेत्र के लवकुश नगर निवासी अंशु वाल्मीकि के साथ हुई थी। शादी के बाद वह 28 मई को मायके आई हुई थी। रविवार रात उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular