Homeउत्तर प्रदेशमौसम बदला तो राजधानी में 600 मेगावाट घटी बिजली की मांग

मौसम बदला तो राजधानी में 600 मेगावाट घटी बिजली की मांग

लखनऊ में मौसम का मिजाज बदलते ही बिजली की खपत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 27 और 28 मई को जहां शहर में बिजली की मांग करीब 2196 मेगावाट थी, वहीं तापमान में कमी आने के बाद 30 मई को यह घटकर 1582 मेगावाट और 31 मई को 1521 मेगावाट रह गई। यानी कुछ ही दिनों में बिजली की मांग में लगभग 600 मेगावाट की कमी दर्ज की गई।

सबसे अधिक बिजली खपत वाले क्षेत्रों में शामिल गोमती नगर में भी मांग में उल्लेखनीय गिरावट आई है। 220 केवी उपकेंद्र गोमती नगर पर बिजली की मांग 192 मेगावाट से घटकर 132 मेगावाट पहुंच गई।

मुख्य अभियंता (ट्रांसमिशन) अखिलेश श्रीवास्तव के अनुसार मौसम सुहावना होने और तापमान में कमी आने से एयर कंडीशनर और कूलर का उपयोग घटा है, जिससे बिजली की मांग कम हुई है। उन्होंने बताया कि जून और जुलाई में तापमान और उमस के अनुसार बिजली की मांग में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हालांकि मानसून सक्रिय होने पर सामान्यतः बिजली की खपत में और कमी देखने को मिलेगी, जबकि उमस बढ़ने की स्थिति में मांग फिर बढ़ सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular