Homeउत्तर प्रदेशLucknow में दो अलग-अलग इलाकों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं।

Lucknow में दो अलग-अलग इलाकों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं।

लखनऊ में सोमवार को दो अलग-अलग इलाकों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। पहली घटना सुबह चिनहट के नंदी विहार स्थित एक होम स्टे में हुई, जबकि दूसरी घटना दोपहर में विकासनगर की एक फुटवियर दुकान में आग लगने की रही। दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई।

चिनहट के नंदी विहार स्थित AQS बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर पर आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। घटना के समय वहां कुछ युवक मौजूद थे। तीन युवक मौके से निकल गए, जबकि तीन अन्य को फायर ब्रिगेड ने सुरक्षित बाहर निकाला। आग से एक कमरा और एक हॉल क्षतिग्रस्त हो गया। संकरी गलियों के कारण दमकल की गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में दिक्कत हुई, जिसके चलते पाइप के जरिए करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि रिहायशी बिल्डिंग का इस्तेमाल होम स्टे और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। उनका कहना है कि यहां देर रात तक पार्टियां होती थीं और इस संबंध में पहले भी पुलिस व एलडीए से शिकायत की जा चुकी थी।

होम स्टे के सबसे ऊपरी हिस्से में एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। इस दौरान एक कमरा और एक हॉल जल गया। यहां कुछ लड़के पार्टी कर रहे थे।

दूसरी घटना विकासनगर के कुर्सी रोड स्थित महावीर इंटर कॉलेज के सामने एक जूता-चप्पल की दुकान में हुई। सूचना मिलते ही इंदिरानगर, हजरतगंज और बीकेटी फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने आसपास के मकानों को एहतियातन खाली कराया और एलपीजी सिलेंडर सहित ज्वलनशील सामान सुरक्षित बाहर निकलवाया। दमकल कर्मियों ने आग पर समय रहते काबू पा लिया।

पुलिस के अनुसार दोनों घटनाओं में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular