HomeUncategorizedकेजीएमयू वायरल वीडियो पर सख्त एक्शन: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 3...

केजीएमयू वायरल वीडियो पर सख्त एक्शन: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 3 दिन में रिपोर्ट मांगी

लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर में बुजुर्ग मरीज की मौत और एक घायल युवक को बेड न मिलने के वायरल वीडियो पर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सख्त संज्ञान लिया है।

डिप्टी सीएम ने मामले की जांच के आदेश देते हुए कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, हरदोई के संडीला निवासी 60 वर्षीय राजकुमार गुप्ता को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि इलाज के दौरान सक्शन मशीन में गैस न होने की वजह से मरीज का बलगम नहीं निकाला जा सका, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट कहा है कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में शिथिलता बरतने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular