Homeउत्तर प्रदेशपीएम मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में सेवा संकल्प अभियान शुरू, 17...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में सेवा संकल्प अभियान शुरू, 17 अक्टूबर तक चलेगा विशेष सफाई अभियान

रिपोर्ट – न्यूज डेस्क, लखनऊ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ नगर निगम ने गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। हजरतगंज चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की।

अभियान के तहत महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमाओं के आसपास विशेष साफ-सफाई कराई गई। स्थलों की धुलाई के साथ प्रतिमाओं पर फूलों की मालाएं भी अर्पित की गईं। इस दौरान प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना और महापौर सुषमा खर्कवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ जेट स्प्रेयर, झाड़ू और वाइपर चलाकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।

17 अक्टूबर तक चलेगा विशेष सफाई अभियान

महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ नगर निगम की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान को जोनवार विभाजित किया गया है। इसके तहत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सीवर, नालियों और वॉटर टैंकों की सफाई समेत विभिन्न स्वच्छता कार्य कराए जाएंगे।

महापौर ने लखनऊ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।

प्रभारी मंत्री ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में आने के बाद कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

सुरेश खन्ना ने कहा कि आंतरिक और बाहरी चुनौतियों का समाधान करते हुए प्रधानमंत्री ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। गांधी प्रतिमा से सुबह 6 बजे शुरू हुआ यह स्वच्छता अभियान अगले एक महीने तक लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular