राजधानी के हजरतगंज चौराहे पर शनिवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सांसद पप्पू यादव ने संसद में हिंदू धर्म और प्रभु श्रीराम के चित्र का कथित अपमान किया है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पप्पू यादव, अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पुतले फूंके।
प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने संबंधित नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदू समाज अपने आराध्य का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन को देखते हुए हजरतगंज चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र में निगरानी रखी और स्थिति को नियंत्रित रखा।
