Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर विवादित होर्डिंग, राजनीतिक बयानबाज़ी तेज

लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर विवादित होर्डिंग, राजनीतिक बयानबाज़ी तेज

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) मुख्यालय के बाहर हरे रंग का एक बड़ा होर्डिंग लगाए जाने से राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। होर्डिंग पर “27 में आ रहे अखिलेश” लिखा हुआ है।

इसके साथ ही होर्डिंग पर एक नारा भी लिखा है—“महापापियों का खुला भेद, भाजपाइयों पे सच्चे सनातनियों को है खेद।”

होर्डिंग में अलग-अलग तस्वीरें भी शामिल हैं, जिनमें एक तरफ दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के साथ अखिलेश यादव की तस्वीर और दूसरी तरफ मुजफ्फरनगर के चरथावल विधायक पंकज मलिक के साथ सोमिल सिंह श्रीनेत नामक युवक की तस्वीर दिखाई गई है।जानकारी के अनुसार यह होर्डिंग सोमिल सिंह श्रीनेत नाम के युवक द्वारा लगवाई गई है।

होर्डिंग लगाने वाले युवक ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा “चंदा चोरी” से जुड़ी पार्टी है और राम मंदिर चंदा को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की जांच और FIR दर्ज करने में देरी हो रही है।

वहीं, उनके बयानों में 2027 चुनाव को लेकर भी राजनीतिक प्रतिक्रिया दी गई है, जिसमें उन्होंने जनता द्वारा बदलाव की बात कही है।

फिलहाल इस होर्डिंग को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है, जबकि प्रशासन की ओर से किसी आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular