Homeउत्तर प्रदेशLucknow Traffic Alert: टैबलेट वितरण कार्यक्रम के चलते कई रास्तों पर डायवर्जन,...

Lucknow Traffic Alert: टैबलेट वितरण कार्यक्रम के चलते कई रास्तों पर डायवर्जन, दोपहर 3 बजे तक रहेगी पाबंदी

लखनऊ, 15 नवंबर। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए रविवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

हरदोई रोड स्थित बसंत कुंज के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आसपास के मार्गों पर दोपहर 3 बजे तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

यातायात पुलिस के अनुसार, हरदोई रोड और बसंत कुंज के आसपास कई रास्तों पर भारी, बड़े और व्यावसायिक वाहनों के साथ सामान्य यातायात पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

 इन रास्तों पर रहेगा यातायात प्रतिबंधित

बाजनगर किसानपथ अंडरपास से छंदोइया बाईपास तिराहे की ओर भारी, बड़े और व्यावसायिक वाहन नहीं जा सकेंगे।

– कसमंडी स्थित हमसफर लॉन अंडरपास से अंधे की चौकी तिराहे की ओर भारी वाहनों के साथ सामान्य यातायात भी प्रतिबंधित रहेगा।

– छंदोइया बाईपास तिराहे से कार्यक्रम स्थल और भिठौली तिराहे की ओर सभी प्रकार के भारी, बड़े, व्यावसायिक और सामान्य वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

– तिकोनिया तिराहे से दुबग्गा तिराहे और छंदोइया बाईपास की ओर भारी एवं व्यावसायिक वाहन नहीं जा सकेंगे।

– भिठौली तिराहे से कार्यक्रम स्थल और छंदोइया बाईपास की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

– नया पक्कापुल और कुड़ियाघाट तिराहे से कार्यक्रम स्थल तथा घैला तिराहे की ओर बड़े और व्यावसायिक वाहनों के साथ सामान्य यातायात भी नहीं जा सकेगा।

– दुबग्गा तिराहे से छंदोइया बाईपास तिराहे की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

 घर से निकलने से पहले देख लें रूट

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें।

जरूरी काम से निकलने वाले लोग पहले से वैकल्पिक रास्तों की जानकारी कर लें, ताकि जाम और अन्य परेशानियों से बचा जा सके। यातायात व्यवस्था का पालन कराने के लिए पुलिस की ओर से आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular