Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ विश्वविद्यालय में संरचित इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू....

लखनऊ विश्वविद्यालय में संरचित इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू….

लखनऊ। Lucknow University ने छात्रों के शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास को नई दिशा देने के लिए संरचित इंटर्नशिप, प्रशिक्षण और शोध प्रबंध कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें वास्तविक कार्य अनुभव से जोड़ना है।

इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को अनुसंधान, फील्डवर्क, प्रयोगशाला कार्य, केस स्टडी, डेटा विश्लेषण और शैक्षणिक दस्तावेजीकरण जैसे कार्यों में व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। यह अवसर केवल विश्वविद्यालय के छात्रों तक सीमित नहीं होगा, बल्कि अन्य मान्यता प्राप्त संस्थानों के विद्यार्थी भी इसमें भाग ले सकेंगे।

विज्ञान, कला, वाणिज्य, कानून, इंजीनियरिंग, कृषि, प्रबंधन और आयुर्वेद सहित कई विषयों को इसमें शामिल किया गया है। इंटर्नशिप की अवधि 4 सप्ताह से लेकर 6 महीने तक होगी, जिसे ऑफलाइन, ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड में पूरा किया जा सकेगा।

कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि यह पहल छात्रों को उद्योग, शोध, उद्यमिता और उच्च शिक्षा के लिए बेहतर रूप से तैयार करेगी। चयन प्रक्रिया मेरिट और संसाधनों के आधार पर होगी तथा कार्यक्रम पूरा करने पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular