Homeउत्तर प्रदेशCM योगी ने मऊ में 392 करोड़ की 114 विकास परियोजनाओं का...

CM योगी ने मऊ में 392 करोड़ की 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद Mau में 392 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप, स्मार्टफोन/टैबलेट वितरित किए तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना भेदभाव के किया जाने वाला विकास ही आमजन के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का माध्यम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रही कल्याणकारी योजनाओं और “चार जातियों—गरीब, युवा, नारी और अन्नदाता किसान” के उत्थान की नीति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन वर्गों के सशक्तिकरण से देश तेजी से आगे बढ़ रहा है

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और विकास कार्यों में पारदर्शिता तथा गति सुनिश्चित की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular