रिपोर्ट – दीपक अवस्थी
**फफूंद, औरैया।** मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत फफूंद थाना क्षेत्र के चमनगंज स्थित मां दुर्गा के पंडाल में कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक औरैया के आदेश एवं निर्देशन के अनुपालन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष पूजा सिंह राठौर ने पुलिस टीम के साथ 251 कन्याओं को कन्या भोज कराया। इस दौरान कन्याओं को सम्मानित करते हुए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला थानाध्यक्ष पूजा सिंह राठौर ने कन्याओं के माथे पर चुनरी बांधकर उनका सम्मान किया। इसके बाद सभी कन्याओं को विधिवत भोजन कराया गया। धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित कार्यक्रम में कन्याओं और उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर महिला थानाध्यक्ष ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप महिलाओं और बालिकाओं को सम्मान देने तथा उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। अभियान के माध्यम से समाज में महिलाओं की गरिमा, अधिकारों और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष पूजा सिंह राठौर के साथ महिला थाना पुलिस स्टाफ और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना और सुरक्षा व जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।
