Agra के शमशाबाद क्षेत्र में Economic Offences Wing (EOW) की टीम ने करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मामला मुंबई के एक व्यवसायी से करीब 7.5 करोड़ रुपये की हेराफेरी से जुड़ा बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, कोल्ड स्टोरेज कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। मुंबई EOW की टीम ने आगरा के थाना शमशाबाद क्षेत्र के चितौरा गांव पहुंचकर आरोपियों के घरों पर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा किए।


बताया गया है कि आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी होने के बावजूद वे कोर्ट में पेश नहीं हुए, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। जिन आरोपियों के घर नोटिस चस्पा किए गए उनमें भगवान सिंह, दिनेश और गौरव के नाम शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यदि आरोपी जल्द कोर्ट में हाजिर नहीं होते हैं तो उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। मामले की जांच मुंबई EOW द्वारा लगातार की जा रही है।

