नागालैंड के राज्यपाल Nand Kishore Yadav बुधवार को Ayodhya पहुंचे, जहां उन्होंने Ram Janmabhoomi में रामलला के दर्शन किए और Hanumangarhi में पूजा-अर्चना की।
दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि भगवान राम हमारे “पाहुन” हैं, इसलिए वह उनके घर आए हैं। उन्होंने अयोध्या आगमन को एक दिव्य और आत्मिक अनुभव बताया।
राज्यपाल ने कहा कि भगवान श्रीराम केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि आदर्श जीवन के प्रतीक हैं, जिनसे समाज को मर्यादा, कर्तव्य और त्याग की सीख मिलती है। उन्होंने भव्य राम मंदिर के निर्माण को देश के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि यह करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान है।
उन्होंने आगे कहा कि श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान का स्वरूप भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और समर्पण की भावना को दर्शाता है। साथ ही, नई अयोध्या को आध्यात्मिकता, संस्कृति और विकास का अद्भुत संगम बताते हुए कहा कि यहां आने वाला हर व्यक्ति गौरव और आत्मीयता का अनुभव करता है।
