नई दिल्ली। National Testing Agency (एनटीए) ने NEET UG Re-Exam 2026 को लेकर महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है। अब देशभर में नीट यूजी री-एग्जाम 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
एनटीए ने अभ्यर्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है। एजेंसी का कहना है कि परीक्षा पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ आयोजित कराई जाएगी, ताकि सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके।
14 जून को जारी होंगे एडमिट कार्ड
एनटीए के अनुसार NEET UG Re-Exam 2026 के लिए एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
- NEET UG Re-Exam Admit Card 2026 लिंक का चयन करें।
- आवेदन संख्या, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट अवश्य सुरक्षित रखें।
रफ वर्क के लिए मिलेंगे 4 अतिरिक्त पेज
एनटीए ने परीक्षा में रफ वर्क की सुविधा भी बढ़ाई है। पहले अभ्यर्थियों को दो पेज दिए जाते थे, लेकिन अब प्रश्न-पत्र बुकलेट में कुल चार रफ वर्क पेज उपलब्ध होंगे। इनमें दो पेज बुकलेट की शुरुआत में और दो पेज अंत में दिए जाएंगे।
एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा
NEET UG Re-Exam 2026 देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होकर शाम 5:15 बजे समाप्त होगी। अनुमानित तौर पर 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।
एनटीए ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ आवश्यक पहचान पत्र एवं अन्य जरूरी दस्तावेज जरूर लेकर जाएं।
