Homeउत्तर प्रदेशपूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार सिंह यादव का निधन, बदायूं समेत पूरे प्रदेश...

पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार सिंह यादव का निधन, बदायूं समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर

रिपोर्ट: अजयपाल यादव,

बदायूं। समाजवादी पार्टी सरकार में उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सहसवान विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे ओमकार सिंह यादव का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बदायूं जनपद सहित पूरे प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

ओमकार सिंह यादव सहसवान विधानसभा क्षेत्र का छह बार विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके थे। वे क्षेत्र की राजनीति के एक प्रभावशाली और वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे तथा लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाए रखी।

उनके निधन की सूचना मिलते ही समर्थकों, शुभचिंतकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular