HomeUncategorizedविश्व पृथ्वी दिवस पर लखनऊ मेट्रो का संदेश, छात्रों ने दी पर्यावरण...

विश्व पृथ्वी दिवस पर लखनऊ मेट्रो का संदेश, छात्रों ने दी पर्यावरण संरक्षण की सीख

Lucknow Metro Rail Corporation ने 22 अप्रैल को Earth Day के अवसर पर हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस वर्ष की थीम ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ के तहत यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और मेट्रो जैसे हरित परिवहन को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में Kunwars Global School के छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों से यात्रियों का ध्यान आकर्षित किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उन्होंने प्रदूषण के दुष्प्रभाव और मेट्रो के उपयोग के फायदे को सरल तरीके से समझाया।

इसके अलावा कविता पाठ के जरिए विद्यार्थियों ने शहर में लखनऊ मेट्रो की भूमिका को रेखांकित करते हुए स्वच्छ और हरित परिवहन के महत्व को बताया। छात्रों की रचनात्मक प्रस्तुतियों को यात्रियों ने सराहा और कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई।

लखनऊ मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और टिकाऊ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular