Homeउत्तर प्रदेशपरी चौक मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, एस्केलेटर में फंसे बुजुर्ग...

परी चौक मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, एस्केलेटर में फंसे बुजुर्ग को UPSSF जवानों ने बचाया

रिपोर्ट – अमित शर्मा

11 नवंबर 2026 को परी चौक मेट्रो स्टेशन पर UPSSF जवानों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। एस्केलेटर से उतरते समय एक बुजुर्ग यात्री का कुर्ता अचानक उसमें फंस गया। इससे वह असंतुलित होकर गिर पड़े और पीछे आ रहे कई यात्री भी उनके ऊपर गिरने लगे। अचानक हुई इस घटना से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सीसीटीवी ड्यूटी पर तैनात आरक्षी विकास भाटी और पाली प्रभारी उप निरीक्षक वरुण कुमार ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने एस्केलेटर को बंद कराया और उसे विपरीत दिशा में चलाकर बुजुर्ग यात्री का फंसा हुआ कुर्ता बाहर निकाला। इसके बाद बुजुर्ग समेत अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जवानों की त्वरित कार्रवाई से कई यात्रियों की जान बच गई और संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद बुजुर्ग यात्री और वहां मौजूद लोगों ने UPSSF टीम का आभार जताया।

जवानों को मिलेगा पुरस्कार

05वीं वाहिनी UPSSF के सेनानायक डॉ. एम.पी. सिंह ने जवानों की तत्परता, सूझबूझ और साहस की सराहना की। उन्होंने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए संबंधित जवानों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular