Homeउत्तर प्रदेशफीनिक्स पलासियो में 'ब्यूटी एडिट' का आयोजन, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और एक्सपर्ट्स...

फीनिक्स पलासियो में ‘ब्यूटी एडिट’ का आयोजन, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और एक्सपर्ट्स ने साझा किए लेटेस्ट ट्रेंड्स

राजधानी के फीनिक्स पलासियो मॉल में आयोजित ‘ब्यूटी एडिट’ कार्यक्रम में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ब्यूटी और वेलनेस को समर्पित इस विशेष आयोजन में देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित प्रीमियम ब्रांड्स ने भाग लिया, जहां लोगों को नवीनतम स्किनकेयर, मेकअप, हेयरकेयर और के-ब्यूटी ट्रेंड्स से रूबरू होने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में सेफोरा, किको मिलानो, कामा आयुर्वेद, गीतांजलि सैलून, नायका लक्स, मैक और डायसन जैसे प्रमुख ब्रांड्स शामिल हुए। आगंतुकों ने प्रीमियम ब्यूटी प्रोडक्ट्स को करीब से देखा, नए उत्पादों का अनुभव किया और विशेषज्ञों से सीधे बातचीत कर अपनी जरूरतों के अनुसार सलाह भी ली।

आयोजन की खास आकर्षण विभिन्न मास्टरक्लास और इंटरैक्टिव सेशन रहे। गीतांजलि सैलून के विशेषज्ञों ने हेयर वर्कशॉप के दौरान आधुनिक हेयर स्टाइल, हेयर केयर और बदलते ब्यूटी ट्रेंड्स की जानकारी दी। वहीं, कामा आयुर्वेद की टीम ने स्किनकेयर और मेकअप से जुड़े विशेष सत्र आयोजित किए, जिनमें प्रतिभागियों को उनकी त्वचा के अनुरूप सही ब्यूटी रूटीन अपनाने के सुझाव दिए गए।

इस दौरान लोगों ने विभिन्न ब्यूटी प्रोडक्ट्स का अनुभव किया, विशेषज्ञों से व्यक्तिगत परामर्श लिया और अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी ट्रेंड्स व नई लॉन्च हुई प्रीमियम रेंज के बारे में जानकारी हासिल की।

फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा कि फीनिक्स पलासियो अपने ग्राहकों को हमेशा नए और यादगार अनुभव देने का प्रयास करता है। उन्होंने बताया कि ‘ब्यूटी एडिट’ का उद्देश्य एक ही मंच पर प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स, विशेषज्ञों और वैश्विक ब्यूटी ट्रेंड्स को लोगों तक पहुंचाना था, ताकि उन्हें एक बेहतरीन और इंटरैक्टिव अनुभव मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular