रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र तिवारी
लखीमपुर-खीरी फूलबेहड़ ब्लॉक के मोहद्दियापुर गांव में पायोनियर कंपनी की ओर से फसल कटाई दिवस का आयोजन किया गया।किसान कौशल किशोर वर्मा के खेत में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान किसानों को धान की फसल की गुणवत्ता, दाने के वजन और पैदावार से जुड़ी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में कंपनी के टीबीएम अतुल शर्मा ने पायोनियर 27P39 धान की विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि इस किस्म में दानों की चमक, वजन और पैदावार बेहतर होने की विशेषताएं हैं। किसानों को इन खूबियों से परिचित कराने के लिए खेत में फसल का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी किया गया।
अतुल शर्मा ने किसानों के सामने पायोनियर 27P39 की 10 बालियों और दूसरी किस्म के धान की 10 बालियों को तराजू पर तौलकर उनके वजन का अंतर दिखाया।

इस प्रदर्शन के जरिए किसानों को दोनों किस्मों की तुलना करने का अवसर मिला। मौके पर मौजूद किसानों ने प्रदर्शन में रुचि दिखाई।
कार्यक्रम के दौरान आगामी फसल सीजन को ध्यान में रखते हुए पायोनियर सरसों की किस्म 45S46 POWER के बारे में भी जानकारी दी गई।
किसानों को इसकी विशेषताओं से अवगत कराया गया। इस पर किसानों ने आने वाले सीजन में अधिक क्षेत्रफल में पायोनियर सरसों की बुवाई करने की बात कही
इस अवसर पर पायोनियर कंपनी के एमडीआर आशीष कुमार अवस्थी समेत क्षेत्र के सैकड़ों किसान मौजूद रहे। फसल कटाई दिवस के माध्यम से किसानों को फसल की गुणवत्ता और विभिन्न किस्मों के प्रदर्शन की जानकारी दी गई।
