Homeउत्तर प्रदेशमोदी के जन्मदिन पर बूथ-बूथ, घर-घर जलेंगे दीप, सेवा संकल्प से जनता...

मोदी के जन्मदिन पर बूथ-बूथ, घर-घर जलेंगे दीप, सेवा संकल्प से जनता के बीच उतरेगी भाजपा**

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा 

कानपुर। भाजपा कानपुर उत्तर की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री राजेश पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत 13 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके माध्यम से कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार ने समाज की अंतिम पंक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि 17 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर घर-घर दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस दीपोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री अवधेश सोनकर ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, जन्ममेय सिंह, आकाश शुक्ला, नवाब सिंह, शिवांग मिश्रा, सत्यम गुप्ता, धीरज वाल्मीकि, पारस मदान, शैल शुक्ला, प्रशांत त्रिपाठी, पूनम कंवर, सुरेश गुप्ता, राजेश चौहान, चंद्रमणि चौबे, यश जायसवाल, स्पर्श कटियार, मंडल अध्यक्ष अजय राय, दीपक शुक्ला, भानु प्रताप सिंह, रमाशंकर अग्रहरि, इंद्रजीत खन्ना, आशीष तिवारी, विजय वर्मा, अनूप चौधरी एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular