Homeउत्तर प्रदेशपीएम मोदी के जन्मदिन पर यूपी में सेवा का महाअभियान, 354 शिविरों...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर यूपी में सेवा का महाअभियान, 354 शिविरों में 8,323 लोगों ने किया रक्तदान

न्यूज डेस्क ,लखनऊ 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर उत्तर प्रदेश में सेवा दिवस के तहत प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान 75 जिलों में रक्तदान शिविर लगाए गए, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए गए और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट दी गईं। वहीं, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर में 5.90 करोड़ दीये प्रज्ज्वलित किए गए।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित 354 रक्तदान शिविरों में 8,323 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 12,271 लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गईं। इसके अलावा अस्पतालों में भर्ती 73,959 मरीजों को फल बांटे गए। कार्यक्रमों के संचालन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग नोडल रहे।

75 जिलों में जले 5.90 करोड़ दीये

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में कुल 5 करोड़ 90 लाख दीये प्रज्ज्वलित किए गए। लोगों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

प्रमुख जिलों में लखनऊ में 21,23,900, सीतापुर में 21,43,140, आजमगढ़ में 15,70,120, गोरखपुर में 14,21,112, आगरा में 13,32,200, कानपुर देहात में 11,28,038, झांसी में 11,21,410, रामपुर में 10,94,354, अयोध्या में 8,95,630, बरेली में 7,69,770 और प्रयागराज में 6,75,916 दीये जलाए गए।

कई जिलों में बड़े स्तर पर रक्तदान

सेवा दिवस के दौरान विभिन्न जिलों में रक्तदान शिविर लगाए गए। गाजियाबाद में 39 शिविरों में 1,572 लोगों ने रक्तदान किया। वाराणसी में 20 शिविरों में 510, कानपुर शहर में 23 शिविरों में 452, अलीगढ़ में 12 शिविरों में 360, बिजनौर में 12 शिविरों में 359, जौनपुर में 13 शिविरों में 299, मथुरा में 7 शिविरों में 290 और लखनऊ में 20 शिविरों में 263 लोगों ने रक्तदान किया।

 

आजमगढ़ में 2 शिविरों में 225, देवरिया में 2 शिविरों में 192, बाराबंकी में 2 शिविरों में 145, सीतापुर में 3 शिविरों में 138, कौशांबी में 3 शिविरों में 102 और सिद्धार्थनगर में 3 शिविरों में 105 लोगों ने रक्तदान किया।

अस्पतालों में मरीजों को बांटे गए फल

सेवा दिवस के दौरान अस्पतालों में भर्ती मरीजों को भी फल वितरित किए गए। बहराइच में 4,740, बस्ती में 3,681, आगरा में 3,198, मीरजापुर में 3,273, फिरोजाबाद में 2,706, सुल्तानपुर में 2,593, कानपुर शहर में 2,286, गोंडा में 2,163 और अयोध्या में 1,853 मरीजों को फल वितरित किए गए।

इसके अलावा एटा में 1,603, गौतमबुद्ध नगर में 1,560, इटावा में 1,548, आजमगढ़ में 1,516, जौनपुर में 1,450, लखीमपुर खीरी में 1,455, बरेली में 1,386 और अलीगढ़ में 1,349 मरीजों को फल बांटे गए।

विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को टूल  किट

सेवा दिवस के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट भी वितरित की गईं। संतकबीरनगर में 725, अंबेडकरनगर में 725, मैनपुरी में 550, मेरठ में 575, फिरोजाबाद में 525, शाहजहांपुर में 525, मुरादाबाद में 400, उन्नाव में 400 और हमीरपुर में 400 लाभार्थियों को टूल किट दी गईं।

इसके अलावा बागपत में 358, गाजियाबाद में 450, गोंडा में 200, बाराबंकी में 200, बस्ती में 200, बिजनौर में 200, जौनपुर में 200 और श्रावस्ती में 250 लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गईं।

सेवा, रक्तदान और जनकल्याण पर जोर

प्रदेशभर में आयोजित इन कार्यक्रमों के जरिए रक्तदान, मरीजों की सेवा और जरूरतमंद लाभार्थियों को रोजगार से जुड़े संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 75 जिलों में दीप प्रज्ज्वलन भी किया गया। इस तरह प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश में सेवा दिवस के तहत अलग-अलग जिलों में विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए

RELATED ARTICLES

Most Popular