HomeUncategorizedपीएम मोदी का संदेश: ‘पृथ्वी हमारी माता’, संरक्षण को बताया पवित्र दायित्व

पीएम मोदी का संदेश: ‘पृथ्वी हमारी माता’, संरक्षण को बताया पवित्र दायित्व

New Delhi। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने पृथ्वी को ‘माता’ बताते हुए उसके संरक्षण को मानवता के कल्याण से जुड़ा अहम दायित्व बताया है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी की रक्षा करना न केवल हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति एक पवित्र संकल्प भी है।

प्रधानमंत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लिखा—
“यस्यां वृक्षा वानस्पत्या ध्रुवास्तिष्ठन्ति विश्वहा।
पृथिवीं धेनुं प्रदुहां न उदिच्छन्तु नमोऽस्तु पृथिव्यै॥”

इसका अर्थ समझाते हुए उन्होंने कहा कि जिस पृथ्वी पर वृक्ष और वनस्पतियां स्थिर रूप से स्थापित हैं और जो पूरे विश्व का पोषण करती है, उस धेनु (गाय) के समान पृथ्वी का उपयोग तो करें, लेकिन उसका अहित नहीं करना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने पृथ्वी को नमन करते हुए संतुलित उपयोग और संरक्षण पर जोर दिया, ताकि पर्यावरण और प्रकृति का संतुलन बना रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular