HomeUncategorizedपीएम के संभावित दौरे से पहले वाराणसी में अलर्ट, सीएम योगी ने...

पीएम के संभावित दौरे से पहले वाराणसी में अलर्ट, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

Yogi Adityanath दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे और प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर सर्किट हाउस में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा से लेकर व्यवस्थाओं तक हर स्तर पर चाक-चौबंद तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीएम ने महिला सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी करने को कहा। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के आवागमन, वाहनों की पार्किंग, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने पूरे शहर में साफ-सफाई दुरुस्त रखने, स्ट्रीट डॉग और छुट्टा पशुओं को आश्रय स्थलों में रखने तथा स्ट्रीट वेंडरों के सुव्यवस्थित संचालन के निर्देश भी दिए।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। रूट डायवर्जन की समुचित योजना बनाकर आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया।

बैठक में संभावित लोकार्पण और शिलान्यास परियोजनाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही रोपवे परियोजना और गंजारी में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार स्टेडियम का निर्माण जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरा करने का लक्ष्य है।

इसके अलावा मणिकर्णिका घाट और दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular